रुद्रपुर, जून 11 -- गदरपुर, संवाददाता। गूलरभोज क्षेत्र की सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं ने गुरुवार को कांग्रेस नेता किशोर सावंत के नेतृत्व में तहसील पहुंचकर डैम से निकाली जा रही मिट्टी के परिवहन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने प्रशासन से मांग की कि मिट्टी ढोने वाले डंपरों का संचालन केवल सरकार द्वारा निर्धारित मार्ग से कराया जाए और उन्हें शहर के अंदर से गुजरने की अनुमति न दी जाए। प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि भारी वाहनों की आवाजाही से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कांग्रेस नेता किशोर सावंत ने कहा कि डैम से मिट्टी परिवहन के लिए पहले से निर्धारित मार्ग उपलब...