किशनगंज, अप्रैल 9 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता सरकार के अपर सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा विभागीय अधिसूचना के तहत जारी पत्र के आलोक में आगामी पंद्रह अप्रैल से बीस अप्रैल तक नगर सशक्त स्थायी समिति के निर्वाचन को लेकर नगर वार्ड पार्षद खासा उत्साहित नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बहादुरगंज में मुख्य पार्षद एवं उपमुख्य पार्षद सहित तीन वार्ड पार्षद को शामिल कर पांच सदस्यीय सशक्त स्थायी समिति के तौर पर तीन सशक्त स्थायी समिति सदस्यों का निर्वाचन होना है। स्थानीय वार्ड पार्षद नगरपालिका ( संशोधन) अधिनियम 2026 के तहत पहली बार सशक्त स्थायी समिति का निर्वाचन नगर वार्ड पार्षद के वोट से संपन्न होने संबंधी निर्णय को नगर हित में स्वागत पूर्ण कदम बताया है। ज्ञात हो कि पुरानी व्यवस्था के तहत नगर निकाय में मुख्य पार्षद का निर्वाचन संपन्न ...