मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर सरकार की नई कैबिनेट यानी सशक्त स्थायी समिति (स्टैंडिंग) के गठन को लेकर निगम की राजनीति गरमाने लगी है। दरअसल, कुछ समय पहले राज्य सरकार ने पार्षदों के गुप्त मतदान के जरिए समिति के सदस्यों के चुनाव से जुड़े नए नियम को स्वीकृति दी है। जिलाधिकारी की मॉनीटरिंग में चुनाव होना है। चुनाव की तारीख के इंतजार के बीच पर्दे के पीछे से पार्षदों की गोलबंदी शुरू हो गई है। इसकी झलक होली और रमजान में साफ दिखाई दे रही है। दावेदारों में कई नए-पुराने चेहरे अपने-अपने हिसाब से गोटी सेट करने में लगे हैं। दावत के बहाने राजनीतिक रोटी सेंकी जा रही है। इसी क्रम में कई अवसरों पर सोशल मीडिया पर तस्वीरों व संदेशों के जरिए संकेत दिए जा रहे हैं। निगम की राजनीति में पर्दे पर पक्ष-विपक्ष से जुड़े तीन गुट हैं। पहले भी इन...