मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर सरकार की कैबिनेट यानी सशक्त स्थायी समिति (स्टैंडिंग) का चुनाव 18 अप्रैल को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) सह डीएम सुब्रत कुमार सेन ने मुजफ्फरपुर नगर निगम के साथ ही जिले के कुल 11 नगर निकायों में होने वाले स्टैंडिंग के चुनाव की तिथि घोषित कर दी है।जिले में एक नगर निगम, तीन नगर परिषद और सात नगर पंचायतों में चुनाव होना है। स्टैंडिंग के सभी पदों के लिए एक ही समय में अलग-अलग चुनाव होगा। नामांकन, निर्वाचन से लेकर निर्वाचित सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाने का काम सुबह आठ बजे शुरू होगा और बिना विराम के पूरी किया जाएगा। डीएम के स्तर से समिति की हर सीट या पद के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी की तैनाती की गई है। उनके सहयोग के लिए अन्य अधिकारी व कर्मियों की भी तैनाती के आदेश दिए गए ह...