हजारीबाग, मार्च 11 -- महापौर, वार्ड पार्षद लेंगे शपथ, उपमहापौर के चुनाव को लेकर जोड़-तोड़ तेज हजारीबाग, वरीय संवाददाता । नगरपालिका (आम) निर्वाचन नगर सरकार का शपथ ग्रहण कल, समाहरणालय परिसर के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू के तहत हजारीबाग नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 13 मार्च को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। इसी दिन उपमहापौर का अप्रत्यक्ष निर्वाचन भी कराया जाएगा। समारोह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने समाहरणालय परिसर के आसपास निषेधाज्ञा लागू करने का निर्णय लिया है।सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि और भीड़ को रोकने के उद्देश्य से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सदर अनुमंडल दंडाध...