मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- ::: (फोटो : सतीश जी) ::: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रामबाग चौक स्थित अंचल संख्या नौ के कार्यालय में शनिवार को 'नगर सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मेयर निर्मला साहू व नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह को लोगों ने अपनी समस्या या शिकायत बताई।सफाई, जल-जमाव, स्ट्रीट लाइट की खराबी और कचरा प्रबंधन को लेकर लोगों ने शिकायत की। इस पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में वार्ड संख्या 38, 46, 47 व 49 के तीन दर्जन से अधिक लोग शामिल हुए। मेयर ने स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं के साथ ही अन्य बुनियादी संसाधनों के बारे में लोगों से जानकारी ली। साथ ही लोगों ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग की अपील की। मेयर के मुताबिक इस कार्यक्रम का उद्देश्य समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना और लोगों का सुझाव लेना है। का...