वाराणसी, मई 5 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी सहायिकाओं की चयनित सूची जारी कर दी गई है। यह लिस्ट एनआईसी, वाराणसी की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।जिला कार्यकम अधिकारी कार्यालय की ओर से 12 नवम्बर 2025 को सहायिका के 1218 पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। सीडीओ की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय चयन कमेटी ने आवेदन पत्रों के परीक्षण के बाद नगर क्षेत्र, हरहुआ, पिंडरा, बड़ागांव, काशी विद्यापीठ, चोलापुर और सेवापुरी विकास खंडों के 703 पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) डीके सिंह ने बताया कि आराजी लाइन और चिरईगांव ब्लॉकों की चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। हफ्तेभर में उनका परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र 8 मई से बांटे जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.