रांची, मार्च 17 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली के छाता टांड़ में इस्कॉन अनुमोदित हरे कृष्ण नाम हट्ट संघ सिल्ली-मुरी के तत्वावधान में योजित श्रीमद् भागवत कथा सह वैदिक सांस्कृतिक उत्सव को लेकर मंगलवार को नगर कीर्तन (शोभायात्रा) का आयोजन किया गया। हरे कृष्ण नाम हट्ट संघ के वल्लभ निताई दास उर्फ बुद्ध देव कुशवाहा की अगुवाई में आयोजन स्थल से करमाली टोला थाना चौक सिल्ली बजार के काली मंदिर, बुंडू मोड़, लुपुंग दुर्गा मंदिर समेत मुख्य मार्ग के विभिन्न इलाके से शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के भजन-कीर्तन से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। आयोजन स्थल छाताटांड़ पहुंच कर नगर संकीर्तन का समापन किया गया। कार्यक्रम में हरे कृष्ण नाम हट्ट संघ की अनुयाई समेत स्थानीय लोग शामिल हुए। बल्लभ निताई दास ने कहा कि भागवत कथा के अवसर पर नगर संकीर्तन द्व...