लखनऊ, मई 11 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के रविवार को नामांकन में नगर और छह ब्लॉक के अध्यक्ष,मंत्री एवं कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। मोहनलालगंज और चिनहट ब्लॉक में 15 मई को चुनाव होगा। संगठन के जिलाध्यक्ष सुधांशु मोहन, मंत्री वीरेन्द्र सिंह व कोषाध्यक्ष फहीम बेग के नेतृत्व में कानपुर रोड के बारा बिरवा स्थिति यूपीएस बल्दीखेड़ा में रविवार को आयोजित नामांकन कार्यक्रम में नगर व ग्रामीण के शिक्षकों ने ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिये नामांकन किया। निर्वाचन पर्यवेक्षक बृजेश पांडे, प्रांतीय मंत्री एवं जिला अध्यक्ष उन्नाव एवं निर्वाचन अधिकारी राजेश शुक्ला की अगुवायी में मोहनलालगंज से अध्यक्ष पद के लिए राम शंकर शुक्ला एवं धनेश पांडे मंत्री के लिए प्रेम शंकर एवं विमल किशोर कोषाध्यक्ष पद के लिए बृजेश कुमार व सुनील कुमार ने नामा...