नगर व्यापार मंडल ने देखा सीएचसी का हाल, अधीक्षक से मिले
लखीमपुरखीरी, मई 28 -- पलियाकलां। नगर व्यापार मंडल पलिया कलाँ (कंछल गुट) के पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण का विवरण व्यापार मंडल के सदस्यों ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. भारत सिंह से मुलाकात की और उनके साथ अल्ट्रासाउंड रूम, पैथोलॉजी लैब, महिला वार्ड, जनरल वार्ड, लेबर रूम, ओपीडी, न्यूबॉर्न बेबी वार्ड एवं फोटोथेरेपी यूनिट सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान अधीक्षक ने अस्पताल की सामान्य समस्याओं को जल्द से जल्द ठीक कराने का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान भीषण गर्मी के मद्देनजर महिला वार्ड, जनरल वार्ड और नवजात शिशु वार्ड में भर्ती मरीजों को हो रही दिक्कतों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। मौके पर कुछ कूलर, एग्जॉस्ट फैन और पंखे खराब पाए गए, जिसकी वजह से प्रसूताओं और नवजात शिशुओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.