बागेश्वर, अक्टूबर 5 -- प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई के नव निर्चाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष सूरज जोशी ने कहा कि नई कार्यकारिणी पारदर्शिता और एकता के साथ व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर कार्य करेगी। रविवार को ताकुला मार्ग स्थित एक पैलेस में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष सूरज जोशी, उपाध्यक्ष गिरीश बिष्ट, उपाध्यक्षा महिला माया गड़िया, महामंत्री देवेंद्र अधिकारी, सह सचिव योगेश पूना और कोषाध्यक्ष आलोक साह ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष खेतवाल और विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.