बलिया, अप्रैल 14 -- बलिया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देशन में बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नगर विधानसभा के 46 जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने सभी स्थानों पर पहुंचकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान निर्माण के जरिए देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत आधार दिया। उन्होंने संविधान निर्माण के जरिए देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत किया।वह एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, गहन विचारक, विधि विद्वान और समतावादी सामाजिक व्यवस्था के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने अपना जीवन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया और उनके हित में ऐतिहासिक योगदान दिया। यह भी पढ़ें- जयंती के अवसर पर याद किए गए भीमराव अम्बेडकर कहा कि उन...