मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलमबाग रोड गन्नीपुर स्थित विवाह भवन में नगर विधायक रंजन कुमार की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। नगर विधायक ने कहा कि रंगों का पावन पर्व होली प्रेम, सद्भाव, समरसता और भाईचारे का संदेश देता है। यह पर्व हमें आपसी भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में पारंपरिक गीत, संगीत और गुलाल के साथ होली मिलन का आयोजन किया। इसमें नगर के कई गणमान्य जन और कार्यकर्ता समेत आम जनता मौजूद रहे। उस दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.