नगर विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं सुनी
मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर विधायक रंजन कुमार रविवार को चक्कर मैदान इलाके में आयोजित 'विधायक आपके द्वार' कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मोहल्ले के लोगों की समस्याएं सुनी और निवारण पर सुझाव भी लिए। इस दौरान लोगों ने उनसे सेना द्वारा चक्कर मैदान बंद किए जाने की शिकायत की। साथ ही स्थानीय सड़क, बड़े नाले, पेयजल, सफाई व अन्य जन सुविधाओं की कमी से भी अवगत कराया। इस पर विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया। साथ ही चक्कर मैदान को लेकर जिला प्रशासन से बात करने की बात कही।नगर विधायक ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच जाकर समस्याएं सुनना और उनका त्वरित निष्पादन करना है। यह भी पढ़ें- नगर विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं सुनी कार्यक्रम में बीस सूत्री समन्वय समिति के सदस्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.