मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर, वसं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 133वें एपिसोड को नगर विधायक रंजन कुमार ने अपने समर्थकों संग कलमबाग चौक शक्ति केंद्र पर सुना। सभी ने प्रधानमंत्री द्वारा देश के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर व्यक्त विचारों की सराहना की। विधायक ने कहा कि इस मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों को प्रेरित करते हैं। इससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन करने में मदद मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र साहू, सचिन कुमार, सत्यप्रकाश भारद्वाज, धनंजय झा, बिट्टू ठाकुर, विश्वनाथ प्रसाद, सकृत शुभम, ओम प्रकाश गुप्ता, शैलेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमलोग मौजूद थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.