मुजफ्फरपुर, मई 21 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आगमन पर सर्किट हाउस पहुंचकर नगर विधायक रंजन कुमार ने उनका बुके एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है। उन्होंने जिले में शिक्षा के विकास एवं विद्यालयों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर चर्चा की। बैठक के दौरान जिले में चल रही शैक्षणिक योजनाओं, विद्यालयों की स्थिति तथा छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, सचिन कुमार, आशीष श्रीवास्तव, डेनिस शाही, आदित्य कश्यप आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- नियोजित शिक्षक 24 को पटना में करेंगे सम्मान समारोह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...