नगर विधायक ने नारियल पानी पिला तुड़वाया अनशन
भागलपुर, मई 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 21 दिवसीय अनशन पर बैठे छात्र आलोक राज का अनशन पांचवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। हालांकि इस दौरान दोपहर के वक्त नगर विधायक रोहित पांडेय ने मौके पर पहुंच कर अनशन पर बैठे छात्र से बातचीत की। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को जल्द से जल्द सुदृढ़ करने और शहर को पूरी तरह से स्वच्छ बनाए रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद नगर विधायक ने आलेक को नारियल पानी पिलाकर अनशन खत्म करवाया।बता दें कि पांचवें दिन भी जारी अनशन की वजह से मंगलवार को आलोक की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। यह भी पढ़ें- नगर विधायक ने नारियल पानी पिला तुड़वाया अनशन इससे पूर्व सोमवार देर रात अमेरिका के कैलिफोर्निया से आए एक वीडियो ब्लॉगर ने भी आलोक से मिलकर उसका हौसला बढ़ाया था। वहीं मंगलवार सुबह शहर के कई कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.