मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- जिगना। क्षेत्र के बीजर कला गांव के गंगा घाट के पास रविवार को कार्यदाई संस्था सिचाई एवं जल संसाधन विभाग सोन संगठन वाराणसी की ओर नरायनघाट पंप कैनाल पर कटाव निरोधक परियोजना का सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। लगभग 165 मीटर गंगा घाट की पिचिंग कराई जाएगी। बाढ़ के कारण प्रति वर्ष आसपास की भूमि गंगा में समाहित हो जा रही थी। इससे पम्प कैनाल के साथ ही बीजर कला गांव के लोगों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया था। इस अवसर पर नगर विधायक ने कहा कि गंगा के मुहाने पर स्थित पंप कैनाल तथा आसपास की बस्तियों को कटाव से सुरक्षित रखने के लिए यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। इसी के साथ एक बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो जाएगी। बाढ़ के दौरान साल दर साल कटाव के चलते मांझी बस्ती के कई घर गंगा में समाहित होने के कगार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.