मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मुजफ्फरपुर, वसं। नगर विधायक रंजन कुमार ने बुधवार को अपने आवास पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं स्थानीय लोगों के साथ होली खेली। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। नगर विधायक ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। इस दिन सभी मतभेद भूलकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का संदेश मिलता है। उनके निजी सचिव आशीष श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.