नगर विधायक ने इंजीनियरिंग कॉलेज और ट्रॉमा सेंटर की मांग की
सहारनपुर, फरवरी 18 -- नगर विधायक राजीव गुंबर ने विधानसभा में सहारनपुर जनपद के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने क्षेत्र में एक इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की मांग करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा के अभाव में स्थानीय विद्यार्थियों को अन्य शहरों की ओर रुख करना पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना तथा कैंसर मरीजों के उपचार के लिए रेडियोथेरेपी सेंटर बनाए जाने की मांग रखी, ताकि गंभीर मरीजों को बाहर न जाना पड़े। विधायक ने महानगर में नए बस अड्डे की स्वीकृति पर प्रदेश सरकार का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस अड्डा शहर के यातायात को सुव्यवस्थित करेगा। साथ ही सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने सड़कों, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हुए विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.