सहारनपुर, जनवरी 27 -- नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में नगर में कराए जाने वाले विकास कार्यों संबंधी सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए। इस दौरान बैठक में अगस्त से दिसंबर 2025 तक आय व्यय का विवरण भी स्वीकार किया गया। बैठक में एड. विपिन त्यागी को श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मेले का चेयरमैन सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। मंगलवार को नगर पालिका परिषद हॉल में आयोजित बैठक पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला कमेटी के गठन पर विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से पांच सदस्यीय कमेटी और सभासद विपिन त्यागी को मेला चेयरमैन नियुक्त किया गया। कमेटी में सभासद कुलदीप सैनी, इकबाल अंसारी, बिलकीस और अफशा लियाकत को सदस्य चुना गया है। बैठक में नगर के आवासीय व अनावासीय भवनों के परिसरों का डोर-टू-डोर कूड़ा उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.