आगरा, मार्च 17 -- नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने पत्र जारी कर जिला की तीन नगर पालिका परिषद व सात नगर पंचायतों में सभासद नामित कर दिए हैं। नामित सभासदों का पत्र जारी होते ही नवनियुक्त सभासदों को भाजपा व समर्थकों के द्वारा बधाई का दौर शुरू हो गया है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी गुरू प्रसाद ने राज्यपाल की संस्तुति के बाद सभासद नामित करने का पत्र जारी कर दिया है। शासन के द्वारा नगर पालिका परिषद में पांच-पांच तो नगर पंचायत में तीन-तीन सदस्य नामित हुए हैं। कासगंज नगर पालिका में विजय लक्ष्मी कश्यप, हिमांशु उपाध्याय, विजय लक्ष्मी चौहान, सूरज लोधी व उमा चौहान सभासद नामित किए गए हैं। सोरों नगर पालिका में मुकेश राजपूत, संपूर्णानंद भारद्वाज, हरीशंकर बघेल, नाथूराम मौर्य, राहुल अग्रवाल सभासद के रूप में नामित हुए हैं। गंजडुंडवारा नगर पालिका में...