नगर विकास विभाग के सचिव से मिले अध्यक्ष व उपाध्यक्ष
चक्रधरपुर, जून 24 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। रांची नगर विकास विभाग के सचिव सुनील कुमार से चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव व उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने मुलाकात की। इस दौरान चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के विकास एवं विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के विस्तार पूर्वक चर्चा किया। चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने 15 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बस पड़ाव का निर्माण, पुराने नगर परिषद कार्यालय के स्थान पर मिनी मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण, नगर परिषद क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, शहरी विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा की। अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया जल्द ही नगर विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.