वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बुधवार देर रात दुर्गाकुंड मंदिर के आसपास सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई कर्मियों से संवाद किया और उनके कार्यों को सराहा। मंत्री ने कहा कि स्वच्छताकर्मी शहर की व्यवस्था के महत्वपूर्ण आधार हैं। उनके समर्पण से ही वाराणसी जैसे धार्मिक नगर की गरिमा बनी रहती है। उन्होंने अधिकारियों को धार्मिक स्थलों के आसपास बेहतर सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर, कालभैरव मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर विशेष फोकस करने को कहा। इस दौरान अपर नगर आयुक्त सविता यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.