नगर विकास मंत्री ने विभाग का निरीक्षण किया
पटना, मई 13 -- नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने बुधवार को विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी प्रशाखाओं और कार्यालय कक्षों का भ्रमण कर कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कक्षों का निरीक्षण किया। कर्मचारियों और विभागीय योजनाओं में सहयोग कर रहे पीएमयू के कंसल्टेंट्स एवं अन्य तकनीकी कर्मियों से बातचीत की। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि विभाग की कार्य संस्कृति को और अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके। यह भी पढ़ें- पटना समेत चार प्रमंडलों की विकास योजनाओं की समीक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.