नगर विकास मंत्री के समक्ष महापौर ने रखी शहर को संवारने की योजना
प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज। प्रयागराज के महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से मुलाकात कर शहर के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विरासत संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। महापौर ने मंत्री को बताया कि प्रयागराज की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए शहर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त विकसित नगर बनाया जाना आवश्यक है। महापौर ने संगम क्षेत्र स्थित गंगापथ को और आकर्षक बनाने के लिए बेहतर लाइट लगाने, प्रमुख चौराहों पर यातायात दबाव को देखते हुए स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन, सड़क विस्तार और आधुनिक यातायात सुविधाओं पर जोर दिया। इनके अलावा गंगापार क्षेत्र में तेजी से हो रहे विस्तार को देखते हुए सड़क, जल निकासी, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.