बलरामपुर, अप्रैल 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर के समग्र विकास को नई गति देने की दिशा में आदर्श नगर पालिका परिषद को बड़ी सौगात मिली है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के प्रयासों से विभिन्न विकास योजनाओं के तहत कुल 3 करोड़ 63 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इस धनराशि से नगर की लगभग सवा लाख आबादी को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। स्वीकृत योजनाओं के तहत पार्क निर्माण, सड़क निर्माण, नाली व्यवस्था, घाट सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। खास बात यह है कि इन कार्यों को बरसात से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे नागरिकों को जलभराव, कीचड़ और गंदगी जैसी समस्याओं से राहत मिल सके।अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि उपवन योजना के तहत पार्क निर्माण, विश्राम स्थल, हवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.