नगर विकास एवं शिक्षा मंत्री के निधन पर जताया शोक
पलामू, सितम्बर 6 -- हुसैनाबाद। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो किसान मोर्चा के पलामू जिलाध्यक्ष बशिष्ठ कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है और उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में बड़ी रिक्तता पैदा हुई है। बशिष्ठ सिंह ने कहा कि सोनू सरल, सहज और संवेदनशील नेता थे तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे। सोशल मीडिया पर मिली शिकायतों पर भी वे संबंधित उपायुक्त को कार्रवाई का निर्देश देते थे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य देने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- मंत्री के निधन पर शोक की लहर, दी गई श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- झारखंड ने समर्पित जनसेवक खो दिया : विधायक यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.