किशनगंज, मई 4 -- बहादुरगंज, निज संवाददाता। नगर पंचायत बहादुरगंज से जुड़े वार्ड पार्षद अबु सालिम की असमायिक मौत पर नगर पंचायत से जुड़े प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या पांच के वार्ड पार्षद अबु सालिम विगत 15 दिनों से हृदय रोग का सिल्लीगुड़ी में उपचार के बाद बिरनिया स्थित आवास पर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे थे। शनिवार की देर रात हार्ट फेल होने के कारण वार्ड पार्षद की मौत हो गयी। विगत नगरपालिका चुनाव में नप बहादुरगंज अंतर्गत वार्ड संख्या पांच से वार्ड पार्षद पद पर निर्वाचित हुए थे। सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पद पर भी विराजमान थे। यह भी पढ़ें- नगर वार्ड पार्षद के असामायिक निधन से शोक वार्ड पार्षद अबु सालिम की असमायिक मौत की जानकारी मिलने पर रविवार को उनके निवास पर मुख्य पार्षद,उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि एवं दर्ज...