नगर यात्रा में बच्चों ने मॉल में की मस्ती
रांची, जुलाई 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। वन बंधु परिषद के युवा चैप्टर एफसीएस के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय नगर यात्रा 4.0 का समापन शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम के तहत संस्था ने ग्रामीण बच्चों को शहर आमंत्रित कर उन्हें शहरी जनजीवन और आधुनिक मनोरंजन के अनुभवों से रूबरू कराया। संस्था पिछले चार वर्षों से लगातार इस अनूठी 'नगर यात्रा' का आयोजन कर रही है। इस वर्ष कार्यक्रम मॉल ऑफ रांची के स्टारकेड गेमिंग जोन में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 100 गांवों के 3,000 बच्चों ने हिस्सा लिया। कीर्ति मारू ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन 25 से 26 विद्यालयों के करीब 550 से 600 बच्चों को शहर लाया जाता था। आयोजन का उद्देश्य उन ग्रामीण बच्चों के जीवन में खुशियां भरना है, जिनके पास मनोरंजन और आधुनिक सुख-सुविधाओं का अभाव है। उन्हें शहर बुलाकर एक दिन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.