शामली, मार्च 6 -- शुक्रवार को मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत थाना थानाभवन की एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बे के विभिन्न बाजारों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिला हेड कांस्टेबल उपासना एवं महिला कांस्टेबल विनीता ने बाजारों में भ्रमण कर बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। टीम द्वारा महिलाओं को साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, छेड़खानी, बाल अपराध तथा घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तुरंत पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। अभियान के दौरान 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में विस्तार ...