शामली, अप्रैल 11 -- जलालाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद द्वारा शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर के तमाम मंदिरों व धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई के साथ तमाम नालों की सफाई कराई गई। साथ ही कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया गया। जिससे मच्छरों की बढ़ती तादाद पर रोक लगाई जा सके। जलालाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक व अधिशासी अधिकारी जयवीर शर्मा के आदेश पर शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमे लोगो को नालों में गन्दगी ना डालने का संदेश दिया। साथ ही कस्बे में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के चलते नगर पंचायत लगातार अभियान चलाकर लोगों की परेशानी पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहा है। कस्बे के बस स्टैंड से होते हुए, कटेहड़ा, नीलगरान चौक, मोती बाजार, कुरैशी चौक, मुख्य चौराहों, नालियों पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया गया और शाम के समय कस्बे में फॉगिंग कराई गई...