महोबा, अगस्त 12 -- कुलपहाड़, संवाददाता। देश की आजादी की 80 वीं वर्षगांठ की तैयारियां चल रही है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। 521 फीट लंबा तिरंगा लेकर छात्र यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जयकारों से माहौल देश भक्ति से सरोबोर हो गया। नगर के जनतंत्र इंटर कॉलेज से बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई जो गोंदी चौराहा, टौरियापुरा, बस स्टैंड होते हुए विद्यालय पहुंची। जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने कहा कि तिरंगा यात्रा के जरिए महान क्रांतिकारियों और अमर सपूतों को नमन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा, नगर पंचायत कुलपहाड़ के चेयरमैन वैभव अरजरिया, मंडल अध्यक्ष माधव कुशवाहा, प्रकाशचंद्र यादव सहित लगभग दो हजार छात्रों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- तिरंगा यात्रा में दिखा ...