मधेपुरा, मार्च 20 -- मधेपुरा। हिन्दू नववर्ष पर गुरुवार को विक्रम संवत् 2083 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को एकल अभियान की अगुवाई में नगर में भव्य सनातनी झांकी निकाली गयी। झांकी का नेतृत्व करते हुए सनातनी सह जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह आकर्षक हिन्दुत्ववादी नारे लगाते हुए नगर वासियों को हिन्दू नववर्ष की बधाई दी। झांकी मधेपुरा रेलवे कॉलोनी दुर्गा स्थान से कर्पूरी चौक, सुभाष चौक, थाना चौक होते हुए गुजरा। सभा को संबोधित करते हुए दिलीप कुमार सिंह सनातनी (अधिवक्ता) ने कहा कि सदियों की दासता के कारण हमारे हिन्दू समाज ने अपने विराट और पुरुषार्थपूर्ण अतीत को विस्मृत सा कर दिया है। इसी कड़ी में हिन्दू समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग अपने हिन्दू नववर्ष को भुलाकर अंग्रेजी कैलेंडर वर्ष को ही अपना नववर्ष मनाने की भूल कर बैठा है। जबकि अपना हिन्दू नववर्ष पूर्णत: विज्ञान ...