श्रावस्ती, मार्च 19 -- श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी डॉ अनीता शुक्ला की देख रेख में गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर में चूना छिड़काव के साथ ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कूड़ा गाड़ियों से घर घर कचरा एकत्रित किया गया। इस दौरान नगर के कई मोहल्लों में सफाई कर्मियों ने लोगों के घरों के मुख्य दरवाजे पर स्वच्छता संबंधी स्टीकर लगा कर जागरूक किया। साथ ही लोगों को कूड़ा गाड़ियों में सूखा और गीला कचरा अलग अलग रखने व डालने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ईओ ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में नागरिकों का सहयोग बहुत जरूरी है। लोग अपने घरों का कचरा कूड़ा गाड़ियों में ही निर्धारित समय पर डाले। इसे आम रास्ते, नालियों या सार्वजनिक स्थानों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.