मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अगले वर्ष होने वाली जनगणना के पहले चरण के लिए फॉर्मेट जारी कर दिया गया है। इस फॉर्मेट में किस तरह शुरुआत होगी, कैसे अलग-अलग चीजों को चिह्नित करना है, ये सारी चीजें दी गई हैं। फॉर्मेट के मुताबिक नगर में 100 तो ग्रामीण क्षेत्र में 500 मीटर दूर तक पेयजल स्रोत को निकट माना जाएगा।अप्रैल में होने वाले मकान सूचीकरण और मकान गणना के लिए दिए गए फॉर्मेट में लोकेशन विवरण से शुरुआत होगी। सात तरह के फर्श तो 10 तरह की दीवार-छत चिह्नित होगी। मकान का उपयोग किस तरह से किया जा रहा, इसे 10 श्रेणी में बांटा गया है। लोकेशन विवरण में राज्य का नाम, जिला का नाम, तहसील, थाना आदि का घेरा बना हुआ है। फॉर्मेट में चौकोर घेरा बना है, जिसमें संबंधित ब्योरा लिखना है।संस्थागत परिवार के लिए दर्ज होगा '999'फॉर्मेट में 9 ...