भदोही, अप्रैल 19 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर समेत आसपास ग्रामीण अंचलों में सूदखोरों का नेटवर्क मजबूत हो रहा है। नगर में महिला समूह के नाम पर लोगों को रुपया उपलब्ध कराने के लिए कई प्राइवेट संस्थाएं फर्जी तरीके से महिलाओं में रुपया बांट रही हैं। जरूरतमंद महिलाएं भी इसमें काफी बढ़ चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं। चिंता की बात यह है कि नगर सहित आसपास क्षेत्र में इन दोनों प्राइवेट व्यक्ति Rs.को 20 हजार रुपये देकर तीन माह में उससे 25 हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। फर्जी संस्था बनाकर कुछ लोग सीधे साधे लोगों को फांसने का काम कर रहे हैं। जिला प्रशासन से जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग लोगों ने की है। यह भी पढ़ें- कंपनी में निवेश के नाम पर महिला से आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.