शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- नगर में सिटी अस्पताल की स्थापना की मांग को लेकर सीनियर सिटिजन सोसाइटी की ओर से सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया। संस्थापक जिला अध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में दर्जनों लोगों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 1999 में नगर के मध्य स्थित जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित कर दिया गया, जो नगर के उत्तरी हिस्से से पांच से छह किलोमीटर दूर है। जाम की स्थिति में मरीजों को वहां पहुंचने में घंटों लग जाते हैं, जिससे कई बार जान का खतरा बन जाता है। मजबूरी में मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर में सरकारी सिटी अस्पताल की स्थापना की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सत्य प्रकाश तिवारी, अनिल दीक्षित, राजेश शुक्ला, चंद्र प्रकाश मिश्रा, भूप सिंह, मोहम्मद अमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.