आजमगढ़, मई 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर में स्वच्छ सर्वेक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। दिल्ली से आई टीम नगर के मोहल्लों में जाकर साफ-सफाई, कूड़ा उठान, निस्तारण समेत अन्य बिंदुओं पर सर्वेक्षण का कार्य कर रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत दिल्ली से आई पांच सदस्यीय टीम नगर के मोहल्लों में जाकर दो दिन से सर्वे कर रही है। सर्वे के तहत मोहल्लों में साफ-सफाई, कूड़ा उठान, नाले और नालियों की स्थिति, जल निकासी, शौचालय समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट तैयार कर रही है। बुधवार को स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने हरबंशपुर वार्ड के सभी मोहल्लों में जाकर निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- जिले में 2036 लोगों ने स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर दी अपनी राय गुरुवार को स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम पहाड़पुर, ब्रह्मस्थान, पांडेय बाजार आदि मोहल्लों में पहुंच कर निरीक्षण किया। दिल्ली...