बगहा, दिसम्बर 6 -- बेतिया,हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर के व्यवसायी गोकुल कुमार मोटानी के घर पर अपराधियों ने गोली चलायी है। घटना चार दिसंबर की रात्रि 12.05 बजे की है। गोली लगने से व्यवसायी के घर का शीशा फुट गया है। वहीं उनके परिवार के लोग बाल-बाल बच गए है। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। व्यवसायी ने आवेदन दिया है, जिसके आलोक में जांच शुरू कर दी गयी है। शीघ्र ही घटना की सत्यता का पता चल जाएगा। भोला बाबू कॉलोनी के वार्ड 16 निवासी गोकुल मोटानी घटना की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक विवाह भवन से शादी समारोह में शामिल होकर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ 11.30 बजे रात में घर लौटे थे। उसके लगभग आधे घंटे बाद गोली चलने की आवाज सुनायी दी तो उनकी नींद टूटी। उनके कमरे के खिड़की का शीशा टूट गया था। जिसमें गोली लगने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.