बिजनौर, मार्च 5 -- नहटौर। श्री आदर्श होली हवन समिति के तत्वावधान में एक विशाल रंग जुलूस निकाला गया। जिसमें हुलियारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर वासियों को रंग से सराबोर कर दिया। बुधवार को पुरानी सब्जी मंडी से दुलहैंडी रंग जुलूस का शुभारंभ समाज से भी अजय कुमार शर्मा ने फीता काटकर किया। जुलूस के दौरान गलियां और सड़कें रंगों से सराबोर हो गईं। जुलूस में शामिल युवा डीजे की धुन पर थिरकते रहे। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। इससे पूर्व होलिका दहन की पूर्व संध्या पर भव्य गुलाल जुलूस निकाला गया। इसका शुभारंभ सभासद मुकेश गुप्ता ने फीता काटकर किया। जुलूस वापस दहन स्थल पर संपन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुरियारों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आदर्श होली हवन समिति के अध्यक्ष ऋषभ जैन, महामंत्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.