सोनभद्र, जनवरी 2 -- सोनभद्र,संवाददाता। राबर्ट्सगंज नगर के आरटीएस क्लब मैदान में चल रहे श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ के समापन पर शुक्रवार को मानस पंडाल में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद नगर में भव्य श्रीराम दरबार की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत बैंड के माध्यम से श्रीराम के एक से बढ़कर एक भजनों को गाया गया। इस शोभायात्रा में 108 भूदेव हाथों में भगवा ध्वज लिए एवं रामभक्त भजनों के धुन पर नाचते गाते जयसिया राम का गगनभेदी जयघोष लगाते हुए शामिल हुए। इसके एक दिन पूर्व मानस पंडाल में गुरूवार को रात्रिकालीन प्रवचन में अयोध्याधाम से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक हेमंत त्रिपाठी, मधुसूदन शास्त्री, मुरारी शास्त्री ने श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा पर प्रकाश डाला। कथावाचकों ने भगवान श्रीराम का पुष्पक विमान से सीता, लक्ष्मण, हनुमान, जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.