उरई, अप्रैल 25 -- जालौन।संवाददाता नगर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। सहालग के समय नगर के कई स्थानों पर जाम की समस्या बनी रहती है। जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नगर निवासी अशफाक, प्रतीकांत, वैभव आदि ने बताया कि कांजी हाउस चौराहा से तहसील रोड और सब्जी मंडी एवं झंडा चौराहा के अलावा छोटी माता मंदिर के पास जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। गर्मी के चलते दोपहर के समय तो थोड़ी राहत रहती है। लेकिन शाम के समय जाम की समस्या बढ़ जाती है। चार पहिया वाहनों के अलावा ट्रैक्टर आदि जब निकलते हैं तो लोगों को जाम में सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। यह भी पढ़ें- गोह में भीषण जाम से जनजीवन हुआ प्रभावित स्कूल की छुट्टी के समय स्कूल बसें भी जाम की समस्या को बढ़ाती नजर आती हैं। इसके अलावा दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर कब्जा करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.