नगर में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
बरेली, मई 25 -- आंवला। प्राचीन सिद्ध मढ़ी पर रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। जिसका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महंत बिहारी दास महाराज ने बताया कि रुद्र महायज्ञ रविवार से शुरू होकर सात दिनों तक विधि विधान से चलेगा। प्रतिदिन मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी जाएंगी। 30 मई को पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। रामनिवास मौर्य, केदार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नगर में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के बाद श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.