मथुरा, मार्च 31 -- नगर पालिका परिसर में आयोजित बोर्ड बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने की। बैठक में विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों के नाम से भव्य द्वार व सेल्फी प्वाइंट पर स्टेच्यू स्थापित करने, पेयजल, सड़क, नाला निर्माण, स्वच्छता व प्रकाश व्यवस्था से जुड़े करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। लेखाधिकारी योगेंद्र शर्मा ने वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि शेरगढ़ तिराहे पर कान्हा दादा के नाम से द्वार, नंदगांव रोड पर अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा, भगवती रोड पर समता पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर व भगवान वाल्मीकि के स्टेच्यू स्थापित किए जाएंगे। साथ ही शहर में पार्क,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.