रामपुर, अप्रैल 5 -- शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष नगर निवासी महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए लिखा कि नगर में मौजूदा हालातो में मच्छरों का आतंक है लोग मच्छरों से परेशान हैं। पालिका द्वारा दवा का छिड़काव नहीं करने की वजह से बीमारी फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है साथ ही नगर में मच्छरों के कारण डरे हुए है।उन्होंने पालिका से दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...