बागेश्वर, मार्च 17 -- बागेश्वर। एक तो मियां बावरे तापर पीली भांग यह कहायत इन दिनों बागेश्वर इंडेन गैस सर्विस के लिए सटीक बैठ रही है। जिले में रसोई गैस सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ता खासे परेशान हैं। कभी ऑनलाइन बुकिंग की समस्या तो कभी सिलेंडर खत्म होने की समस्या आ रही है। मंगलवार को नगर में गैस वितरण नहीं हो पाया। प्लांट से गैस सिलेंडर लेकर आ रहा रहा वाहन रातीघाट के पास पंक्चर हो गया। दूसरे वाहन में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण जिले में गैस के वाहन पहुंच ही नहीं पाए। दोनों वाहनों के देर रात तक पहुंचने की उम्मीद है। जिला पूर्ति अधिकारी जीबी पांडेय ने बताया कि कांडा, कपकोट, गरुड़ में गैस वितरण अन्य दिनों की तरह हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...