बाराबंकी, फरवरी 16 -- फतेहपुर। नगर में रविवार रात भव्य शिव बारात निकाली गई। श्री शक्तिधाम महादेव तालाब परिसर से शुभारंभ हुआ। बारात में फूलों से सजी बघ्घी पर भगवान शिव व मां पार्वती के स्वरूप विराजमान थे। नगर भ्रमण के दौरान नागरिकों ने जगह जगह पुष्पवर्षा व आरती कर बारात का स्वागत किया। भस्मों की होली देखने के लिए लोगों का हुजूम एकत्र रहा। नरमुंड धारण कर बाराती बने भूत, पिशाच आकर्षण का केंद्र थे। कानपुर से आए कलाकारों ने विभिन्न झांकिया प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। डीजे पर भजनों की धुन पर युवाओं की टोलियां नृत्य कर झूमती रहीं। बारात के आगे लयबद्ध ढंग से ढोल ड्रम बजाती युवा टोली साथ चल रही थी। पचघरा, ब्रह्मणी टोला, महावीर मार्ग, मेन रोड, पटेल चौक, सट्टी बाजार, तहसील होकर बारात ठाकुर द्वारा के ओम शिवालय परिसर पहुंची। जहां देर रात आरती के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.