बाराबंकी, जनवरी 23 -- रामनगर। वसंत पंचमी के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकालकर गणेशपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ की शुरुआत की गई। जिसके मुख्य यजमान लक्ष्मी शुक्ला एवं सुरेश कुमार शुक्ला रहे। कथा के प्रथम दिवस की शुरुआत शुक्ला मोहल्ला से विधि-विधान पूर्वक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके उपरांत पीले वस्त्र धारण किए सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में महिलाओं के साथ पुरुष, युवक एवं बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कलश शोभायात्रा ललिता माता मंदिर, बजरंगबली मंदिर, रामलीला मैदान होते हुए श्रीराम जानकी ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंची जहां पंडित अश्वनी त्रिपाठी जी महाराज के सान्निध्य में भगवान शिव, श्रीराम एवं हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इसके बाद शोभायात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.