रुडकी, मार्च 30 -- रुड़की, संवाददाता। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर श्री दिगंबर जैन समाज रुड़की की ओर से रथयात्रा पर मेयर ने घोषणा की कि नगर में भगवान भरत की एक विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके बाद यात्रा श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर आदर्श नगर पहुंची। जहां आचार्य के निर्देशन में पांडुक शिला पर इंद्रों द्वारा भगवान महावीर का अभिषेक एवं पूजन किया गया। इसके उपरांत रथ यात्रा नगर निगम पुल, श्री दिगंबर जैन धर्मशाला बीटी गंज, सब्जी मंडी, पहाड़ी बाजार, अनाज मंडी और पुराने अस्पताल मार्ग से होते हुए कानूनगोयान स्थित मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर सदस्य अमन कुमार जैन, संयोजक मुकेश जैन एवं मनोज जैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.